लखनऊ । Doctors strike in Lucknow: कोलकाता के प्रसिद्ध आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या मामले में लखनऊ के डॉक्टर्स की जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। इसका असर सोमवार को भी देखने का मिला। यहां सभी अस्पतालों में प्रदर्शन किया जा रहा है। बलरामपुर अस्पताल में ओपीडी बंद कर दी गई है। केजीएमयू में भी ऑपरेशन टाल दिए गए हैं।
अस्पतालों में अफरा-तफरी का माहौल है। डॉक्टर्स मार्च निकाल रहे हैं। इलाज न मिल पाने से मरीजों के साथ उनके परिजन भी परेशान हैं। शाम को पांच बजे लखनई के करीब 2 हजार डॉक्टर 1090 पर प्रदर्शन करेंगे।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने 24 घंटे के राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है।आईएमए ने गुरुवार देर रात प्रेस विज्ञप्ति जारी कर देशव्यापी हड़ताल करने की जानकारी दी।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कहा है कि डाक्टरों के प्रति हिंसा की घटनाओं को देखते हुए शनिवार 17 अगस्त को सुबह 6 बजे से रविवार 18 अगस्त को सुबह 6 बजे तक 24 घंटे के लिए सेवाएं बंद रखी जाएंगी। हालांकि इस दौरान सभी आवश्यक सेवाएं बहाल रहेंगी। घायलों का इलाज किया जाएगा, लेकिन नियमित ओपीडी बंद रहेगी और ना ही कोई वैकल्पिक सर्जरी की जाएगी। आईएमए ने आगे कहा कि यह बंदी उन सभी क्षेत्रों में रहेगी जहां भी आधुनिक चिकित्सा चिकित्सक सेवा प्रदान कर रहे हैं।
आईएमए का कहना है कि बुधवार रात्रि आंदोलनरत चिकित्सकों के ऊपर आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुआ हमला बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। आईएमए को अपने डॉक्टरों के उचित मुद्दे के प्रति राष्ट्र की सहानुभूति की आवश्यकता है। हम बस चिकित्सकों की सुरक्षा चाहते हैं।
Read More: यूपी के मऊ में दर्दनाक हादसा, दूसरी लेन में घुसी स्कॉर्पियो, ट्रेलर से टकराई, 5 की मौत




