img

हेल्थ डेस्क। Dengue symptoms:  डेंगू  (Dengue symptoms)  मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से होती है। यह सामान्य बुखार की ही तरह है। सात से 10 दिन में अपने आप ठीक हो जाता है। गंभीर होने से पहले यह वार्निंग सिग्नल देता है। बस उसे पहचानने की जरूरत है। लिहाजा सतर्क और सावधान रहें।

मच्छर के काटने से होने वाली इस बीमारी से भारत में मरने वाले एक फीसदी से भी कम हैं लेकिन जानकारी का अभाव, लापरवाही व लक्षणों को अनदेखा करना और अपने मन से दवाओं का सेवन इस बीमारी को गंभीर बना सकता है।

चिकि​त्सकों के मुताबिक पांच प्रतिशत रोगी ही गंभीर डेंगू हैमरेजिंग व डेंगू शाक सिंड्रोम में परिवर्तित होते हैं। बाकी 95 प्रतिशत मरीज सात से 10 दिन में ठीक हो जाते हैं। सामान्य डेंगू बुखार गंभीर डेंगू में परिवर्तित होने के संकेत देता है। सामान्यतः डेंगू का बुखार तीन से सात दिन में उतर जाता है लेकिन आगे के कुछ दिन भी सावधान रहने की जरूरत होती है। उन्होंने बताया कि शरीर में पानी व नमक की कमी कतई नहीं होने देनी चाहिए।

डेंगू के लक्षण

शरीर के किसी हिस्से में लाल दाने दिखें, शरीर के किसी हिस्से में खून आए, बार-बार उल्टी, पेशाब-मल में खून आए, 12 घंटे से अधिक पेशाब न आए, पेट दर्द, सांस लेने में तकलीफ, झटका, बेहोशी, हाथ-पैर का ठंडा पड़ जाने के लक्षण दिखें तो बिना एक पल गंवाए फौरन पास के अस्पताल में मरीज को भर्ती कराएं। सही समय पर इलाज मिल जाने पर इस तरह के रोगी 24 से 48 घंटे में ठीक हो जाते हैं।

इन्हें ज्यादा खतरा

• जिन्हें डेंगू पहले हो चुका हो

• शिशु व 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे खासतौर पर कुपोषित बच्चे

• 65 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग, मोटे लोग

• गर्भवती महिलाएं व जिनका मासिक धर्म चल रहा हो

• हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज व अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोग

ये बिल्कुल न करें

• अपने मन से कोई भी दवा न लें

• बीमारी के दौरान टूथब्रश से दांत साफ न करें

• तला-भुना, मांसाहारी भोजन का उपयोग न करें

• प्लेटलेट बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया के ज्ञान से प्रभावित न हों। वास्तव में बहुत कम रोगियों को प्लेटलेट चढ़ाने की आवश्यकता होती है

• डाक्टर की सलाह को नजरअंदाज बिल्कुल न करें

डेंगू से बचने के आसान उपाय

• अपने आसपास की जगह को साफ रखें। कूलर, टायर या कबाड़ सामान में पानी जमा न होने दें

• पूरी आस्तीन के कपड़ें पहनें

• मच्छरदानी लगाकर सोएं

• घर में कीटनाशक का छिड़काव कराएं

(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर  डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)
 


Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी