- आम आदमी पार्टी ने जारी की 20 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट
नई दिल्ली। Delhi Assembly Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवार को 20 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। पटपड़गंज सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को इस बार जंगपुरा सीट से मैदान में उतारा गया है। हाल ही में पार्टी में शामिल हुए UPSC टीचर अवध ओझा को पटपड़गंज से उम्मीदवार बनाया है।
AAP ने नरेला से दिनेश भारद्वाज, तिमारपुर से सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू, आदर्श नगर से मुकेश गोयल, मुंडका से जसबीर कराला, मंगोलपुरी से राकेश जाटव धर्मरक्षक, रोहिणी से प्रदीप मित्तल, चांदनी चौक से पुनर्दीप सिंह साहनी (सैबी), पटेल नगर से प्रवेश रतन, मादीपुर से राखी बिडलान को टिकट दिया है।
वहीं जनकपुरी से प्रवीण कुमार, बिजवासन से सुरेंद्र भारद्वाज, पालम से जोगिंदर सोलंकी, जंगपुरा से मनीष सिसौदिया, देवली से प्रेम कुमार चौहान, त्रिलोकपुरी से अंजना पारचा, पटपड़गंज से अवध ओझा, कृष्णा नगर से विकास बग्गा, गांधी नगर से नवीन चौधरी (दीपू), शाहदरा से पदमश्री जितेंदर सिंह शंटी, मुस्तफाबाद से आदिल अहमद खान को उम्मीदवार बनाया है गया।
बता दें कि दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है। पिछला चुनाव फरवरी 2020 में हुआ था। AAP ने 70 में से 62 सीटें जीती थीं। भाजपा 8 और कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।
Read More: Uttarakhand Board Result: 10वीं में अक्षत गोपाल, 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला मेंहदीरत्ता टॉपर




