हेल्थ डेस्क। सर्दियों के दौरान लोग अपने आहार और जीवनशैली में कई बदलाव करते हैं, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और बीमारियों से बचाव होता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताएंगे, जिन्हें खाने से सर्दियों में शरीर स्वस्थ रहता है।

सेब
सर्दियों के मौसम में बाजार में सेब प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होते हैं। यह फल सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा सेब में फाइबर, पेक्टिन और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो आंतों के स्वास्थ्य को बढ़ाते हैं। यह फल मधुमेह के रोगियों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
संतरा
खट्टे-मीठे स्वाद से भरपूर संतरा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस फल में विटामिन सी, फाइबर, पोटेशियम, फोलेट और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, जिससे आप कई तरह के संक्रमण से बच सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि संतरा खाने से कैंसर का खतरा भी कम हो सकता है। सर्दियों के मौसम में इस फल को जरूर खाएं, इससे आप मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं।
अमरूद
सर्दी के मौसम में अमरूद आपको आसानी से मिल जाएगा. पौष्टिक गुणों से भरपूर यह फल सेहत के लिए फायदेमंद है। इसमें विटामिन ए, फोलेट, पोटैशियम, फाइबर समेत कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। अगर आप पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं तो अपनी डाइट में अमरूद को जरूर शामिल करें।
अंगूर
अंगूर खाना किसे पसंद नहीं होगा? इनमें फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। इनमें मौजूद प्राकृतिक फाइटोकेमिकल्स सूजन को कम करने में मदद करते हैं, जिससे कई सूजन संबंधी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है।
आलूबुखारा
यह फल विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के, मैंगनीज, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। हाई बीपी के मरीजों के लिए यह बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद पोटैशियम हाई बीपी को कंट्रोल करने में मददगार है।
(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद इसका सेवन करें।)
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




