नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को चार राज्यों के प्रदेशाध्यक्ष बदल दिए। सुनील जाखड़ को पंजाब में पार्टी का नया प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रहे बाबूलाल मरांडी को झारखंड, जी किशन रेड्डी को तेलंगाना और डी पुरंदेश्वरी को आंध्रप्रदेश भाजपा का नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा एटाला राजेंद्र को तेलंगाना भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
Read More: सपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती




