img

देहरादून। चारधाम यात्रा उत्तराखंड की प्रतिष्ठा का विषय है। इसलिए इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। श्रद्धालुओं को जो लोग गुमराह करने वाले और हेलीकॉप्टर बुकिंग की ब्लैक पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से यात्रियों का बीमा होगा।

उत्तराखंड में फिर उठी मांग, IAS अफसरों की सीआर लिखने का मंत्रियों के पास हो  अधिकार - Satpal maharaj demands Minister should have the right to write CR  of IAS ntc - AajTak

उत्तराखंड सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक में निर्देश दिये। इस दौरान पर्यटन मंत्री ने पशुपालन, शहरी विकास एवं पेयजल विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर आक्रोश जाहिर करते हुए कार्रवाई के भी निर्देश दिए।

संस्कृति मंत्री महाराज ने कहा कि मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए 10 करोड़ की धनराशि का बीमा भी करवाया जायेगा। केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में खच्चरों के खानपान और विश्राम की समुचित व्यवस्था हो। इस संबंध में बनी गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन होना चाहिए। हेलीकॉप्टर के टिकट ब्लैक करने वालों पर भी इस बार सख्ती से कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

यात्रा सीजन में धामों एवं यात्रा मार्गों पर एसडीआरएफ, पुलिस बल, जल पुलिस, गोताखोर और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती के व्यापक प्रबंध होने चाहिए। वाहनों की नियमित चेकिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिन स्थानों पर अधिकांशतः मार्ग अवरुद्ध होता है। ऐसे स्थानों का चिह्नीकरण कर जेसीबी व अन्य मशीनों आदि की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग पर चेक पोस्ट स्थापित कर वाहनों की नियमित चेकिंग के साथ-साथ चालकों और ट्रैवल एजेंसी आदि को यात्रा से संबंधित दिशा निर्देश जारी किए जाएं। यात्रा पर आने वाले यात्रियों की जानकारी के लिए प्रत्येक टैक्सी में प्रदेश में स्थापित विभिन्न सर्किटों की जानकारी से संबंधित साहित्य भी रखवानी की व्यवस्था की जाए।

मंत्री महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत और अभिनंदन की संस्कृति को बढ़ाते हुए उनका अभिवादन जय गंगोत्री, जय यमुनोत्री, जय बद्री विशाल और जय केदार के उद्बोधन से होना चाहिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यात्रा मार्गों पर स्थित निजी होटल, ढ़ाबों आदि में भोजन एवं आवासीय सुविधा की निर्धारित रेट लिस्ट लगी होनी चाहिए। उन्होंने धामों में फुट मसाज की उचित व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि 22 अप्रैल से शुरू होने जा रही है चारधाम यात्रा के तहत अभी तक कुल 997100 यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। जबकि 16 फरवरी 2023 से शुरू हुई जीएमवीएन गेस्ट हाउसों की बुकिंग के तहत अभी तक कुल 7.53 करोड़ रुपये से भी अधिक राशि की बुकिंग हुई है।

उन्होंने चारधाम यात्रा पर अस्थाई चिकित्सा केंद्रों में चिकित्सक अपेक्षित स्टाफ की तैनाती के साथ जीवन रक्षक दवाई, उपकरण, पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर, एंबुलेंस और एयर एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए।

बैठक में गढ़वाल कमिश्नर सुशील पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे,वी. मुरुगेसन, सी.रविशंकर सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
 


Read More: Uttarakhand Board Result: 10वीं में अक्षत गोपाल, 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला मेंहदीरत्ता टॉपर