img

हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। Cough -Cold Relief Tip : सर्दियों का मौसम में सर्दी-जुकाम या खांसी होना आम बात है। यह इन्फेक्शन तेजी से फैलता है। चिकित्सकों के मुताबिक आमतौर पर सर्दी-जुकाम 1-2 हफ्तों में ठीक हो जाता है, लेकिन कई बार ये लंबे समय तक परेशान कर सकता है। इससे बचने के लिए हमारी इम्यूनिटी का स्ट्रॉन्ग होना जरूरी है। आज हम आप को कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो कर सर्दी, खांसी और जुखाम से राहत मिल सकती है।

खांसी और जुखाम निजात दिलाएंगे ये टिप्स

1-अगर बंद नाक की समस्या है तो गर्म पानी से भाप लेना बेहद फायदेमंद है। भाप नाक के जरिए हमारे शरीर में जाकर गर्मी पैदा करती है। नाक में जमा म्यूकस भाप की गर्मी से ढीला हो जाता है, जिससे बंद नाक की समस्या दूर हो सकती है। इसके लिए एक बाउल में गर्म पानी लें। फिर सिर को एक कॉटन टॉवेल से ओढ़ लें। इसके बाद बर्तन का ढक्कन हटाकर 5 से 10 मिनट तक भाप लें।

2 -आमतौर पर गले में खराश वायरस के कारण होती है। नमक-पानी के गरारे से इसमें राहत मिलती है। अगर सर्दी-खांसी ज्यादा है तो नमक-पानी में तुलसी की कुछ पत्तियां भी मिला सकते हैं। तुलसी में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो सर्दी-खांसी में काफी आराम पहुंचाते हैं। इसके लिए कम-से-कम एक कप गर्म पानी में एक चौथाई चम्मच नमक घोलकर गरारे कर सकते हैं।

3- विटामिन C एंटीऑक्सिडेंट्स का काम करती है, जो शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाती है। विटामिन C की कमी से इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। इसके लिए सर्दियों में विटामिन C से भरपूर चीजें जैसे संतरा, नींबू, आंवला को अपनी डाइट में शामिल करें। इससे न सिर्फ इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होगी, बल्कि वायरल इन्फेक्शन का खतरा भी कम होता है।

4- अदरक और तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल व एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया से लड़ने में मददगार हैं। इसकी चाय पीने से वायरल इन्फेक्शन से बच सकते हैं। इसके अलावा तुलसी और अदरक का काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं। यह शरीर में जमे कफ को बाहर निकलता है। साथ ही सर्दी-ज़ुकाम, खांसी और गले की खराश में आराम दिलाता है।

(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद इसका इस्तेमाल करें।)

 

 


Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी