img

नई दिल्ली। corona update: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11,109 नए मरीज सामने आए हैं। इस अवधि में 20 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इस दौरान 6,456 मरीज स्वस्थ हुए । अब तक कोरोना वायरस से 4,42,16,583 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.70 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 49,622 हो गई है। दैनिक संक्रमण दर 5.01 प्रतिशत है।

टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 327 खुराक दी गई हैं। देश में अबतक कोरोना से बचाव के टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 2,21,725 लोगों की जांच की गई है। अबतक कुल 92.37 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है।


Read More: World Malaria Day: यूपी में मलेरिया पर करारा प्रहार, 7 गुना घटी मरीजों की तादाद