हेल्थ डेस्क। Benefits OF Cold Milk: दूध हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता। दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस और पोटैशियम जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर आप दूध को ठंडा करके पीते हैं तो सीने में जलन, हाई बीपी और अनिद्रा जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। गर्मियों में अक्सर लोगों को सीने और पेट में जलन की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हम आपको बता दें कि कैल्शियम से भरपूर दूध अतिरिक्त एसिड को सोखकर एसिड बनने से रोकने में सहायक होता है। आइये जानते है ठंडा दूध पीने के फायदे ….
ठंडा दूध पीने के फायदे
1-अगर आप भी इन दिनों पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं तो आपको ठंडे दूध का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे एसिड रिफ्लक्स के कारण होने वाली जलन से राहत मिलती है।
2-अच्छी नींद के लिए ठंडे दूध का भी सेवन किया जा सकता है। इसे पीने से बीपी में उतार-चढ़ाव की समस्या नहीं होती है और शरीर रिलैक्स हो जाता है। इसके अलावा, व्यस्त दिन के बाद तनाव और चिंता जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए भी ठंडा दूध बहुत उपयोगी है।
3-हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए ठंडा दूध पीना बहुत फायदेमंद होता है। इससे रक्त संचार बेहतर होता है और शरीर में तनाव पैदा करने वाले हार्मोन कम होते हैं।
4-वजन घटाने के नजरिए से गर्म दूध की तुलना में ठंडा दूध पीना ज्यादा फायदेमंद है। अगर आप एक्सरसाइज और डाइट के साथ-साथ ठंडे दूध को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें तो आपको कई फायदे मिल सकते हैं।
5-दूध पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे न सिर्फ अतिरिक्त कैलोरी बर्न होती है, बल्कि पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आपको भूख नहीं लगती है. इस तरह आप ज्यादा खाने से बच जाते हैं और धीरे-धीरे आपको वजन घटाने में फायदा नजर आने लगता है।
(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।)
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




