हेल्थ डेस्क। बढ़त उम्र का असर हड्डियों पर भी पड़ता है। हम आपको ऐसे ही वेजिटेरियन विकल्प के बारे में बताने जा रहे हैं. जिन्हें अपनी डाइट में शामिल कर अपनी मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत कर सकते हैं। इनका सेवन करने से आप के शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी पूरी हो सकती है….
हड्डियों को मजबूत बनाने वाले सुपर फूड्स
1- आयरन का बेहतरीन स्त्रोत मानी जाने वाली पालक भी आपकी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में सहायक है. नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं. इसमें अच्छी मात्रा में कैल्शियम भी पाया जाता है, जो हड्डियों और आंखों की मांसपेशियों को मजबूती पहुंचा सकता है.
2- अगर आप अपनी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाना चाहते हैं और आप शाकाहारी हैं, तो इसके लिए ब्रोकली एक अच्छा विकल्प साबित होगा. इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और मैग्नीशियम पाया जाता है. आप कई तरह की हरी सब्जियों के साथ इसे खा सकते हैं.
3-कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर सोयाबीन भी आपकी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मददगार होगी. रोजाना इसे खाने से न सिर्फ आपकी हड्डियां मजबूत होती है, बल्कि इससे दिमाग भी तेज होता है.
4-अपने औषधीय गुणों के लिए मशहूर आंवला भी आपकी हड्डियों के लिए गुणकारी होगा. इसे अपनी डाइट में शामिल करने से आपको भरपूर मात्रा में कैल्शियम और विटामिन सी मिलेगा. नियमित रूप से इसके सेवन से हड्डियों के साथ ही डाइजेस्टिव सिस्टम भी मजबूत बनेगा.
5-हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे ब्रोकली, गोभी और केल में विटामिन और मिनरल्स के अलावा कैल्शियम भी पाया जाता है जो हड्डियों की मजबूती बढ़ाता है. हरी सब्जियों में फाइबर, आयरन और विटामिन ए भी अधिक होता है.
6-साबुत बादाम कैल्शियम का एक और समृद्ध स्रोत हैं. वे स्वस्थ वसा, फाइबर, मैग्नीशियम और विटामिन ई से भी भरे हुए हैं. यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है.
7-चिया सीड्स प्रोटीन, मिनरल्स और विटामिन्स समेत कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जो शरीर को कैल्शियम देते हैं. चिया सीड्स को आप रात भर पानी में भिग दें और फिर सुबह उसका खाली पेट सेवन कर सकते हैं. इसके अलावा चिया सीड्स दही, ओट्स और स्मूदी में मिलाकर भी खाए जा सकते हैं.
(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।)
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




