हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। Chia Seeds Benefit: आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी और खानपान की आदतों के चलते लोग कई सारी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में हम आपको एक ऐसे सुपर फूड चिया सीड्स ( Chia Seeds) के बारे में बताने जा रहे हैं जो हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।
चिया सीड्स के फायदे
1. चिया सीड्स प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर एक खास तरह का बीज है। इसे सुपरफूड माना जाता है। कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर यह सीड्स शरीर में जादू की तरह काम करता है। यह वजन कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
2. सैल्विया हिस्पैनिका पौधे से मिलने वाले इस बीज का उपयोग पुराने समय से होता आ रहा है। पुराने जमाने के लोग अपनी ताकत को बढ़ाने के लिए चिया सीड्स के तेल का इस्तेमाल किया करते थे। वहीं वर्तमान में ज्यादातर लोग इसे पानी में भिगोकर इसका इस्तेमाल करते है।
3.चिया सीड्स में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, ओमेगा के साथ-साथ प्रोटीन, फ़ॉस्फोरस, कैल्शियम और मैग्नीशियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। चिया सीड्स में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड दिमाग को तेज करने के साथ दिल का भी ध्यान रखता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद एसेंशियल अमीनो एसिड से मिलने वाला प्रोटीन आपके ब्लड शुगर लेवल को सही रखने का भी काम करता है।
4.लगभग 100 ग्राम चिया सीड्स के सेवन से व्यक्ति को 16.5 ग्राम प्रोटीन मिलता है। वहीं 100 ग्राम चिया सीड्स से लगभग 34.4 ग्राम फाइबर मिलता है। सीड्स में मौजूद फाइबर का काम खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने से लेकर दिल को सेहतमंद रखने का होता है।
6.टोकोफेरोल, कैरोटेनॉयड, पॉलीफेनोलिक और फाइटोस्टेरॉल जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह बीज कैंसर, अल्जाइमर और डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी से बचाने में मदद करता है।
7. चिया सीड्स आपकी त्वचा को भी निखारने का काम करता है। इससे मिलने वाला विटामिन एफ त्वचा को हाइड्रेट रखता है। इसमें मौजूद अन्य तत्व त्वचा को निखारने के साथ त्वचा की बढ़ती उम्र को भी घटा देते हैं। यह समय से होने वाली झुर्रियां को भी हटाने का काम करता है।
ऐसे करें इस्तेमाल
चिया सीड्स को पूरी रात भिगोकर ही इस्तेमाल में लाया जाना चाहिए। इसे आप पानी, छाज, लस्सी, जूस या किसी भी लिक्विड चीज में ले सकते हैं। इसकी स्मूदी बनाकर भी ली जा सकती है। इसे दही में मिलाकर भी लिया जा सकता है। यह खाने में बेहद ही स्वादिष्ट होता है।
(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।)
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




