img

देहरादून। Chardham Yatra 2023 : मौसम में सुधार होने से चारधाम यात्रा पुन: तेज रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को 42164 यात्री चारधाम यात्रा के लिए पहुंचे थे। इनमें बद्रीनाथ में 9341, केदारनाथ में 18223, गंगोत्री में 7939 तथा यमुनोत्री में 6861 यात्री शामिल थे।

अब तक क्रमिक रूप से बद्रीनाथ में 109457, केदारनाथ में 143788, गंगोत्री में 97737, गोमुख तक 140, यमुनोत्री में 85977 यानि कुल चार लाख 36099 यात्री चारधाम की यात्रा कर चुके हैं जबकि अब तक चारधाम यात्रा में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 21 तक पहुंच चुका है। 

इनमें सर्वाधिक लोगों ने केदारनाथ में अपने प्राण गंवाए। आंकड़े बताते हैं कि बद्रीनाथ में अब तक 3, केदारनाथ में 8, गंगोत्री में 4, यमुनोत्री में 6 लोगों ने तीर्थयात्रियों ने अपनी जान गंवाई है।

जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र की माने तो लगभग सभी मार्ग खुले हुए हैं और यात्रा सुचारू है, जबकि मौसम विभाग का कहना है कि छह मई से लेकर 09 मई तक पर्वतीय क्षेत्रों के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा जबकि उत्त्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में हल्की वर्षा या गरज के साथ वर्षा होगी।

मैदानी जनपदों में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा और कहीं बिजली गिरने से जनधन की क्षति हो सकती है जबकि ओलावृष्टि पेड़, पौधों, बागवानी को क्षति पहुंचा सकती है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि इस अवधि में किसानों तथा पर्यटकों को विशेष सतर्कता बरतनी होगी।
 


Read More: Uttarakhand Board Result: 10वीं में अक्षत गोपाल, 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला मेंहदीरत्ता टॉपर