img

देहरादून। उत्तराखंड के चारधाम यात्रा के तीर्थयात्रियों के लिए अच्छी खबर। कड़ी मशक्कत के बाद बदरीनाथ मोटर मार्ग पर हेलंग में हुए भारी भूस्खलन एवं बोल्डर को साफ कर लिया गया है। जनपद चमोली अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए सुचारू हो गया है।

Badrinath Dham Doors Now Open For Devotees In 2023 - Uttarakhand Tourism By  Go To Uttarakhand

देर रात तक चमोली जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने इसे खुलवाने के लिए कड़ी मेहनत की। दरअसल चार धाम यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव बदरीनाथ धाम को जाने वाली मुख्य सड़क पर गुरुवार को पहाड़ी से मलबा आने के कारण मुख्य मार्ग बंद हो गया था। यह स्थान पीपलकोटी से जोशीमठ के मध्य हेलंग के पास बताया जा रहा है।

एसपी चमोली प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि मार्ग को खोल दिया गया है। यह सूचना मिलते ही कुछ लोगों को पहले ही रास्ते में रोक दिया गया था। दो जेसीबी मशीन के माध्यम से मार्ग खोलने के लिए लगाए गए थे जिन्हें 3 से 4 घंटे का वक्त लगा है।

इधर बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिला प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए सभी तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया था। सड़क मार्ग अवरुद्ध होने के कारण हेलंग में वाहनों में फंसे तीर्थ यात्रियों को जिला प्रशासन ने राहत सामग्री (बिस्कुट, पानी) वितरण किया था।


Read More: Uttarakhand Board Result: 10वीं में अक्षत गोपाल, 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला मेंहदीरत्ता टॉपर