img

देहरादून। CBSE Board Result:  सीबीएसई की ओर से 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट सोमवार को जारी कर दिया गया है। उत्तराखंड की साैम्या चाैहान ने देहरादून रीजन टाॅप किया है। सौम्या ने 99.4 फीसदी अंकों के साथ देहरादून रीजन टॉप किया है। सौम्या रुड़की के माउंट लिट्रा जी स्कूल की छात्रा है।

सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज के अनुसार सीबीएसई बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम में देशभर के 17 रीजन में देहरादून रीजन 11वें स्थान पर है। देहरादून रीजन का परिणाम 83.82 प्रतिशत है। सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से दो अप्रैल तक हुई थी।

लड़कियों का जलवा

सीबीएसई के देहरादून रीजन में उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आठ जिले बदायूं, बिजनौर, ज्योतिबा फूले नगर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर व संभल शामिल हैं। सीबीएसई बोर्ड 12वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52 है। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 तो ट्रांसजेंडर का 50 फीसदी है। लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। 


 


Read More: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, कई नदियां खतरे स्तर पहुंची,आपदा प्रबंधन एजेंसियां हाई अलर्ट पर