नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CSBC) ने सोमवार को 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें 87.98 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है।
सीबीएसई की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक कक्षा 12वीं के विद्यार्थी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकतें हैं। 12वीं के लिए इस साल लगभग 18 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, जिसमें इस साल का कुल पास छात्रों का प्रतिशत 87.98 फीसदी रहा है। पिछले वर्ष से छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत में 0.65 फीसदी की वृद्धि हुई है।
सीबीएसई बोर्ड के अनुसार इस साल लड़कियों का रिजल्ट लड़कों के मुकाबले, 6.40 फीसदी बेहतर रहा है।
CSBC बोर्ड रिजल्ट 2024
लड़कियों का पास प्रतिशत- 91.52
लड़कों का पास प्रतिशत- 85.12
ट्रांसजेंडर का पास प्रतिशत- 50.00
मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी
पिछले साल बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी होने के बाद कोई मेरिट लिस्ट रिलीज नहीं की गई थी। बोर्ड से जुड़े एक सीनियर ऑफिसर ने कहा था कि स्टूडेंट्स के बीच अनहेल्दी कॉम्पिटीशन न हो, ये सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड ने मेरिट लिस्ट न जारी करने का फैसला लिया था।
इस साल भी बोर्ड एग्जाम के बाद मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। किसी टॉपर का नाम भी अनाउंस नहीं किया जाएगा। बोर्ड एग्जाम में पास होने के लिए फाइनल एग्जाम और इंटरनल एसेसमेंट में मिलाकर सभी सब्जेक्ट्स में ओवर ऑल 33% मार्क्स स्कोर करना जरूरी है।
Read More: PM मोदी ने UP के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन, कहा-इसे हरिद्वार से भी जोड़ेंगे




