img

हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। Best Diet Plan Navratri Vrat: शारदीय नवरात्रि शुरू हो गई है। बड़ी संख्या में लोग नवरात्रि के 9 दिनों का व्रत रखते हैं और पूजा-पाठ करते हैं। व्रत करना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। लंबे समय तक भूखे रहने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बिगड़ सकता है और कमजोरी आ सकती है। आज हम आप को ​कुछ ऐसी टिप्स देने जा रहे हैं जिसे फॉलों कर आप व्रत में ​भी दिन भर एनर्जी से भरपूर रहेंगे।

व्रत में डाइट में शामिल करें ये चीजें


-नवरात्रि व्रत के दौरान सभी लोगों को रोज कम से कम 2-3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए. व्रत में हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है, क्योंकि इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बना रहता है.

– व्रत में लोगों को लंबे समय तक भूखा नहीं रहना चाहिए और हर 4-5 घंटे पर कुछ न कुछ खाना चाहिए. व्रत में फ्रूट्स खूब खाने चाहिए, ताकि शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व मिल सकें. व्रत के दौरान एनर्जेटिक रहने के लिए ड्राई फ्रूट्स भी खाएं.

– 9 दिनों तक व्रत रखने वाले लोगों को रोजाना दही और दूध का सेवन करना चाहिए. इन चीजों में प्रोटीन अच्छी मात्रा में होता है, जो लोगों को कई घंटों तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है और हमारे शरीर को मजबूती प्रदान करता है.

अधिकतर लोग व्रत में ज्यादा से ज्यादा फ्राइड फूड्स खाते हैं, लेकिन इससे सेहत को नुकसान हो सकता है. व्रत के दौरान ऑयली चीजें अवॉइड करनी चाहिए. इसके बजाय साबूदाना की खिचड़ी जैसी व्रत वाली चीजें खाएं.

– व्रत के दौरान लोगों को फ्लूड यानी तरल पदार्थों का इनटेक बढ़ा देना चाहिए. फलों का ताजा जूस, नारियल पानी, हर्बल चाय का सेवन करना चाहिए. इससे शरीर में हाइड्रेशन बेहतर बना रहेगा. व्रत में सेंधा नमक खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है.

(नोट : यह खबर सामान्य जानकरी पर आधारित है। किसी भी बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)


Read More: Vat Savitri Vrat: पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं आज रखेंगी व्रत, जानें वट सावित्री की पूजा का शुभ मुहूर्त