img

हेल्थ डेस्क। Benefits Of Raspberry: सेहत के लिए फल बहुत फायदेमंद होता है। ऐसा ही एक फल है रास्पबेरी (Raspberry)। इस स्वादिष्ट फल में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है। आज हम आप को इस खबर के माध्यम से रास्पबेरी खाने के फायदे बताने जा रहे हैं।

रास्पबेरी खाने के लाभ

1-रास्पबेरी में फाइबर और एंथोसायनिन कंटेंट पाया जाता है. जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करके दिल का ख्याल रखता है और ब्लड वेसेल को अच्छे से काम करने में सहायता करता है.

2-रास्पबेरी में विटामिन सी बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है. जो स्किन के ग्लो को बढ़ाता है और चेहरे को बेदाग बनाए रखता है. रास्पबेरी का प्रयोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट में भी किया जाता है.

3-रास्पबेरी में मौजूद फाइबर पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है. इसका सेवन करने से कब्ज-अपच जैसी समस्याओं से मुक्ति मिलती है.

4-रास्पबेरी में बहुत कम मात्रा में कैलरी पायी जाती है. इसका सेवन करने से वेटलूज करने में भी मदद मिलती है. वजन कंट्रोल में रहता है.

5-रास्पबेरी में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है. ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने वाले रास्पबेरी का सेवन डायबिटीज के मरीजों को जरूर करना चाहिए.

(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद इसका सेवन करें।)
 


Read More: स्तनपान को बढ़ावा: UP के सभी सिक न्यू बार्न केयर यूनिट में खुलेंगी लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट