हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits Of Onion: गर्मी का प्रकोप दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सेहत का खास ख्याल रखना बेहद जरुरी है। वहीं अगर आप गर्मी में प्याज का सेवन करते हैं तो आप कई बीमारियों से राहत मिलेगी। तो आइए जानते हैं गर्मियों में कच्चा प्याज खाने से होने वाले फायदे के बारे में…..
प्याज खाने के फायदे
1-गर्मियों में लू लगने से अक्सर लोग बीमार पड़ जाते हैं। ऐसे में अगर आप कच्चा प्याज खाते हैं तो तापमान बढ़ने पर भी आपकी सेहत सुरक्षित रहेगी. प्याज के सेवन से लू जैसी समस्याओं से बचाव होगा। प्याज हीट स्ट्रेक के खतरे को भी कम करता है। प्याज में भरपूर मात्रा में पानी होता है, जो शरीर में पानी की कमी को दूर करने में हमारी सहायता करता है. यही वजह है कि लोग गर्मियों में प्याज खाते हैं.
2- प्याज खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत ही मजबूत होती है. यह इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्ट करके संक्रामक बीमारियों से बचा सकता है. सर्दी-जुखाम की समस्या को दूर करने में हमारी मदद करते हैं. प्याज में इम्यून सेल्स को मेंटेन करने का गुण होता है. ऐसे में अगर आप अपने इम्यूनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं तो प्याज को अपने डिनर या लंच का हिस्सा बनाएं.
3- अध्ययन में इस बात की पुष्टि हुई है कि प्याज का रस रक्त शर्करा को नियंत्रित कर सकता है. प्याज में क्रोमियम होता है. जिस कारण ये मधुमेह के मरीजों के लिए फायदेमंद है.साथ ही इसमें सल्फर, क्वेरसेटिन और एंटीडायबिटिक गुण होते हैं, जो रक्त शर्करा पर सकारत्मक असर डालते हैं.मधुमेह जैसी समस्या में प्याज खाना काफी फायदेमंद हो सकता है.
4-प्याज खाने से पाचन तंत्र को भी दुरुस्त किया जा सकता है. दरअसल प्याज में फाइबर की मात्रा होती है जिससे कब्ज और गैस जैसी समस्याएं दूर हो सकती है. यह आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को पनपने में मदद करता है. ताकि आंत ठीक से काम कर सके.
5- प्याज ओस्टियोपोरोसिस के जोखिम को कम कर सकता है.इसमें मौजूद क्वेरसेटिन इतना असरकारी है कि ये ल्यूकोट्रिएन, प्रोस्टाग्लैंडिंस और हिस्टामाइन के प्रभावों को कम कर सकता है. इससे जोड़ों के दर्द से भी राहत मिलती है. अर्थराइटिस में होने वाले सूजन में भी आराम मिलता है
6- कच्चे प्याज में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं और इसमें पोटैशियम भी होता है। पोटैशियम ब्लड प्रेशर को काबू में रखने में मदद करता है। बीपी काबू में रहने पर हार्ट हेल्थ भी दुरुस्त होती है।
(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी बीमारी होने पर चिकित्सक की सलाह अवश्य लें। )
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




