img

हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits of Makhana: मखाना गुणों की खान है। यह फाइबर, प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। इसमें कई अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं. इसके गुणों के कारण इसे सुपरफूड भी कहा जाता है। खासकर महिलाओं के लिए यह बहुत फायदेमंद है। मखाना एक कम वसा वाला नाश्ता है और इसे कई तरीकों से आहार में शामिल किया जा सकता है। आइये जानते हैं इससे होने वाले फायदे के बारे में ……

मखाने के फायदे

1-मधुमेह के रोगियों को इसे अपने आहार में शामिल करना चाहिए। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है.

2-मखाना आयरन से भरपूर होता है. इसलिए जो लोग एनीमिया से पीड़ित हैं या अक्सर कमजोरी और थकान महसूस करते हैं उन्हें मखाने का सेवन करना चाहिए।

3-मखाना कब्ज से राहत दिलाता है. इसमें फाइबर होने के कारण इसके सेवन से पेट आसानी से साफ हो जाता है।

4-मखाने में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करता है। यह शरीर में मौजूद सूजन को कम करता है और जोड़ों के दर्द से भी राहत दिलाता है।

5-मखाने में विषहरण गुण होते हैं। इसे खाने से शरीर में मौजूद विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं और शरीर स्वस्थ रहता है।

6- मखाने में मौजूद मैग्नीशियम और पोटैशियम के कारण इसका सेवन करने से बीपी कंट्रोल में रहता है। वहीं, इसमें सोडियम की मात्रा कम होती है, जो बीपी को नियंत्रित करने में मदद करता है।

7 _ मखाना एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. यह उम्र बढ़ने के लक्षणों को भी कम करता है।

8- जो लोग गठिया से पीड़ित हैं उन्हें इसका सेवन करना चाहिए।

(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।)


Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी