img

हेल्थ/लाइफस्टाइल। Benefits of Makhana: सर्दियों में सेहतमंद और ऊर्जावान बने रहने के लिए मखाना ( Makhana) जरुर खाना चाहिए। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स कैल्शियम फाइबर प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। आज हम आप को बताने जा रहे है मखाना खाने के फायदे

मखाना खाने के अन्य फायदे

1-मखाना खाने से मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है, हड्डियों की तकलीफ नहीं होती, एनिमिया के रोगियों के लिए भी ये फायदेमंद है।

2-महिलाओं को विशेष रूप से खाना चाहिए। मखाना स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके नियमित सेवन से स्किन लंबे समय तक जवान बनी रहती है।

3-मखाने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स अच्छा है जिसके कारण डायबिटीज के रोगी भी इसे खा सकते हैं।

4-मखाना शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालता है। इन्फ्लेमेशन को कम करता है, इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज इंफेक्शन से बचाती हैं।

5-मखाने में सैचुरेटेड फैट और सोडियम कम होता है। लेकिन फाइबर भरपूर मात्रा में होता है इसलिए ये हार्ट डिजीज, कैंसर, डायबिटीज के पेशेंट के लिए भी फायदेमंद है।

(नोट -यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें)


Read More: महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य के लिए काम कर रही पीएसआई इंडिया ‘टॉप 100 मिड-साइज ऑर्गनाइज़ेशन’ में शामिल