img

हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क।  Benefits Of Jaggery: सर्दी के मौसम ने दस्तक दे दी है। इस मौसम में लोगों के रहन-सहन के अलावा उनके खन -पान में भी बदलाव होता है।  सर्दियों में गुड़ ( Jaggery) के सेवन से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और मौसमी बीमारियां फटकती तक नहीं हैं।

गुड़ में पाए जाने वाले पोषक तत्व

गुड़ में आयरन, पोटेशियम, विटामिन-सी, फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए गुड़ को गुणों की खान भी कहा जाता है। ।

गुड़ खाने के फायदे

-गुड़ हमें सर्दी में होने वाली बीमारियों से बचाता है। ब्लड सर्कुलेशन को भी सही बनाए रखने में मदद करता है। सर्दियों में गुड़ खाने से पाचन क्रिया सही रहती है।

-गुड़ में मौजूद पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट्स, फॉस्‍फोरस, जिंक, आयरन रोगों से बचाने की क्षमता को बढ़ाने का काम करते है.’

-गुड़ महिलाओं को एनीमिया से बचाता है। साथ ही  यह दिन भर में होनी वाली थकान को मिटाने का भी काम करता है।

ऐसे करें डाइट में शामिल

गुड़ को लड्डू, चिक्की और तिल के लड्डू बनाकर अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है। इसके साथ ही इसे भोजन के साथ भी लिया जा सकता है। अगर किसी व्यक्ति को डायबिटीज है, तो उस व्यक्ति को चीनी, गुड़, शक्कर और न ही शहद को अपनी डाइट में शामिल करना चहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि डायबिटीज में समस्या चीनी में नहीं, बल्कि ग्लूकोज के स्तर में होती है.’

 


Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी