हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क । Benefits Of Gud-Chana: भूना हुआ चना हर किसी को पसंद आता है। इसके सेवन से हमारे शरीर में कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते है। अगर इसी चने में गुड़ मिलाकर खाने से इसका स्वाद और बढ़ जाता है। साथ ही इसके और भी कई बेहतरीन लाभ है। चना प्रोटीन, फाइबर और विटामिन बी सहित कई अन्य पोषक तत्वों का भंडार है, जबकि गुड़ एंटीऑक्सिडेंट और सेलेनियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है। ये दोनों शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने का भी काम करते हैं। लेकिन, अगर आप इसका सेवन सुबह खाली पेट करेंगे तो आपको और भी कई फायदे मिलेंगे।
गुड़- चना खाने के फायदे
1-अगर आप मौसमी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं तो इसके पीछे का कारण आपका कमजोर इम्यून सिस्टम है। ऐसे में अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए सुबह गुड़ और भुने चने खाएं। गुड़ और चना इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में बहुत मददगार होते हैं।
2-हड्डियां कमजोर हो गई हैं तो रोज सुबह गुड़ और चने का सेवन करने से हड्डियां मजबूत हो जाएंगी। गुड़ और चने में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को कमजोर होने से बचाता है।
3-गुड़ और चने का सेवन करने से आपकी कमजोर याददाश्त मजबूत होती है और दिमाग तेज होता है। याददाश्त तेज करने के लिए वयस्कों और बच्चों को इसका सेवन सुबह के समय करना चाहिए।
4-अगर आपका वजन तेजी से बढ़ रहा है तो आपको अपने आहार में भूरे चने और गुड़ का सेवन करना चाहिए। गुड़ और चने एक साथ खाने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है।
5-गुड़ और चने का सेवन करने से पेट संबंधी कई समस्याओं से बचा जा सकता है। गुड़ और भुने चने के फाइबर गुण पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।)
Read More: सर्दियों का सुपर फूड है तिल, हड्डियां रहेंगी मजबूत , ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा




