हेल्थ डेस्क। Benefits Of Dates: खजूर (Benefits Of Dates) आपके स्वास्थ्य के लिए बडे काम का चीज हैं। सर्दियों में खजूर खाने के अनेक फायदे हैं। खजूर में आयरन, कैल्शियम, खनिज, फास्फोरस, अमीनो एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। खजूर सर्दी-जुकाम, कब्ज, ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डी रोग) और एनीमिया जैसी समस्याओं में भी राहत दिलाने का काम करता है। आइए जानते हैं खजूर से होने फायदे के बारे में……
खजूर खाने के फायदे
1-खजूर की तासीर गर्म होती है। सर्दियों में खजूर का नियमित सेवन करने से व्यक्ति सर्दी-जुकाम की समस्या से दूर रहता है। ठंड में सर्दी-जुकाम होना आम बात है। ऐसे में रोजाना 2-3 खजूर दूध में मिलाकर पीने से सर्दी-जुकाम में राहत मिलती है।
2-खजूर के सेवन से एनीमिया की समस्या को दूर किया जा सकता है, हीमोग्लोबिन के स्तर को आसानी से बढ़ाया जा सकता है। जिन लोगों के शरीर में आयरन की कमी होती है उन्हें नियमित खजूर का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
3-खजूर का सेवन करने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है जिससे व्यक्ति को कब्ज की शिकायत नहीं होती है। खजूर में भारी मात्रा में फाइबर होता है जो कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है और पेट में ऐंठन और दस्त को ठीक करता है।
4-सर्दियों में घुटनों का दर्द काफी बढ़ जाता है। ऐसे में रोजाना खजूर का सेवन करने से कुछ हद तक इस समस्या से राहत मिल सकती है। खजूर सेलेनियम, मैंगनीज, कॉपर और मैग्नीशियम से भरपूर होता है। ये सभी पोषक तत्व हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों को रोकने के लिए आवश्यक माने जाते हैं।
5-खजूर प्रोटीन से भरपूर होते हैं जो हमारी मांसपेशियों को मजबूत रखने में मदद कर सकता है। कभी-कभी जिम प्रेमी प्राकृतिक प्रोटीन और मिठास पाने के लिए खजूर को भी अपने आहार में शामिल करते हैं।
(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित हैं। किसी भी बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




