हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits Of Cabbage: सर्दियों में पत्तेदार हरी सब्जियां प्रचुर मात्रा में मिलती है। ऐसी ही एक सब्जी है पत्तगोभी। इसमें आयरन, पोटैशियम और अन्य विटामिन्स पर्याप्त मात्रा में होते हैं। यह सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है। आइए जानते हैं, पत्ता गोभी खाने के क्या फायदे हैं।
पत्तगोभी खाने के फायदे
1-पत्ता गोभी में बीटा कैरोटीन और अन्य विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक है। अगर नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं, तो इससे मोतियाबिंद का खतरा कम हो सकता है।
2-पत्ता गोभी में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मददगार है। चाहें तो आप डेली डाइट में पत्ता गोभी के जूस का सेवन कर सकते हैं, इससे सर्दी-जुकाम जैसी समस्या से बच सकते हैं।
3-पत्ता गोभी में काफी कम मात्रा में कैलोरी होती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके सेवन से भूख कम लगती है। जिससे आप ज्यादा खाने से बच सकते हैं और वजन भी कम हो सकता है।
4-पत्ता गोभी में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए सहायक होते हैं। इसे नियमित रूप से खाने से चेहरे पर निखार आता है और पिंपल्स भी दूर हो सकते हैं।
5-पत्ता गोभी में ज्यादा रेशे होने की वजह से पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में फायदेमंद है। इसे खाने से कब्ज की शिकायत दूर हो सकती है।
6-पत्ता गोभी में लैक्टिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो मांसपेशियों के लिए लाभदायक होता है।
(नोट -यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




