हेल्थ/लाइफस्टाल न्यूज। Benefits of Amla: कम उम्र में डायबिटीज की समस्या अब आम बात हो गई है। समय रहते शुगर कंट्रोल न करने से आप कई अन्य बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। शुगर होने के बाद अपनी डाइट का सबसे ज़्यादा ख्याल रखें। इसके अलावा शुगर को कंट्रोल करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खें भी आज़माएं। जैसे की आंवला। यह एक ऐसा फल है जो शुगर कंट्रोल करने में आप की काफी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं आंवला का इस्तेमाल कैस करें -
शुगर में फायदेमंद है आंवला
आंवल में विटामिन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। आंवला डाइजेशन और मेटाब्लिजम दुरुस्त करता है जो बॉडी में एक्स्ट्रा शुगर को जमा होने से रोकता है। आयुर्वेद में भी आंवला को मधुमेह के मरीजों के लिए कारगर माना गया है इसलिए अपनी डाइट में आंवल को नियमित रूप से लें
आंवला के इस्तेमाल का तरीका
मधुमेह (शुगर) के मरीज रोजाना सुबह आंवला का जूस पी सकते हैं। इसके अलाव आप आंवला को धूप में सुखाकर उसका पाउडर भी बना सकते हैं। एक बार जब पाउडर तैयार हो जाए, तो इसे एक कप पानी में एक चम्मच तक मिलाना शुरू करें और हर दिन घोल पिएँ। आप इसे मीठा करने के लिए इसमें थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं। आप रोजाना आंवला खा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा न खाएं क्योंकि इससे कब्ज हो सकता है। आप आंवले की चटनी भी बना सकते हैं। चटनी बनाने के लिए, आंवला के गूदे को थोड़े से धनिया, मिर्च और अदरक के साथ पीस लें। नमक डालकर इसका सेवन करें।
(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित हैं। इसमें बताई गई टिप्स आजमाने से पहले अपने चिकित्सक की सलाह अवश्य ले लें। )
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




