img

हेल्थ/लाइफस्टाइल। खूबसूरत दिखने की चाहत हर किसी में होती है। इसके लिए लोग कई तरह के घरेलु टिप्स और मार्किट से प्रोडक्ट खरीदते हैं। कभी कभी यह प्रोड्कट हमारे चेहरे के लिए खतरनाक साबित हो जाती है। ऐसे में अगर आप नैचुरल ब्यूटी चाहते है तो हम आपको इस खबर के माध्यम से हम औषधीय पौधा एलोवेरा की बात कर रहे हैं। जी हाँ एलोवेरा एक ऐसे पौधा है जिसका उपयोग कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में किया जाता है। इसका जूस पीने से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

दरअसल, एलोवेरा में विटामिन ए, सी, ई, फोलिक एसिड, कोलीन, बी 1, बी 2, बी 3 और बी 6, विटामिन बी 12 और कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, क्रोमियम, सेलेनियम, सोडियम, आयरन, पोटेशियम, कॉपर और मैंगनीज समेत लगभग 20 प्रकार के खनिज होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

एलोवेरा जेल के फायदे -

रात के समय चेहरे पर एलोवेरा से मसाज करने से त्वचा में निखार आता है. साथ ही त्वचा में कसाव भी आता है। इससे कोलेजन का उत्पादन बढ़ता है, जो त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है। इसे लगाने से आप पिंपल्स और रैशेज से भी छुटकारा पा सकते हैं।

एलोवेरा त्वचा को सनबर्न से बचाने का भी काम करता है. जब भी आप बाहर जाएं तो इसे अपने चेहरे पर लगाएं, यह आपके चेहरे को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाएगा। इससे न सिर्फ चेहरे पर रैशेज नहीं होंगे बल्कि यह त्वचा को ठंडक पहुंचाने का भी काम करेगा। इससे चेहरे से पिंपल्स दूर रहेंगे।

एलोवेरा के हाइड्रेटिंग गुण चेहरे पर नमी बनाए रखने का काम करते हैं. इससे आपकी त्वचा की खोई हुई चमक वापस आ जाती है। इस वजह से इसमें मौजूद एंटी-एजिंग गुण चेहरे को झुर्रियों और फाइन लाइन्स से बचाने का काम करते हैं।

 


Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी