नई दिल्ली। हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी की मुश्किलें बढ़नी वाली हैं। उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो गया है। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने धोखाधड़ी के केस में सपना की गैर मौजूदगी के चलते यह वारंट जारी किया।
सपना के खिलाफ दिल्ली की इकनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) की तरफ से चार्जशीट दायर की गई है। यह मामला साल 2021 का है जब सपना के खिलाफ पवन चावला नामक शख्स ने शिकायत दर्ज करवाई थी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (सीजेएम) रश्मि गुप्ता ने सपना चौधरी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है, क्योंकि वह कोर्ट में पेश नहीं हुईं।
मामले की सुनवाई के दौरान सीजेएम ने कहा- आरोपी की ओर से सुनवाई के आखिरी दिन छूट मांगी गई थी और आज भी आरोपी को कॉल किए जाने के बावजूद वो यहां कोर्ट में पेश नहीं हुईं। कोर्ट ने मामले की कार्यवाही के लिए अगली तारीख 25 अक्टूबर 2024 तय की है।
Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म




