मुंबई। Sky Force Box Office Collection: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार के लिए अच्छी खबर आ रही है। उनकी फिल्म स्काई फोर्स (Sky Force ) ने बॉक्स ऑफिस पर ऊंची उड़ान भरी है। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन डबल डिजिट में कमाई की है।
भारत और पाकिस्तान के 1965 में हुए युद्ध की पृष्ठभमि पर बनी स्काई फोर्स के पहले दिन 15.30 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म की कहानी और अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया के साथ सारा अली खान की एक्टिंग की भी काफी तारीफ हो रही है। फिल्म को अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने डायरेक्ट किया है।
‘स्काई फोर्स’ अक्षय कुमार के करियर की तीसरी सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। उम्मीद है कि शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई मे तेजी आएगी. अब देखने वाली बात होगी कि क्या ये फिल्म अक्षय कुमार के करियर की गाड़ी को ट्रैक पर ला पाती है या नहीं।
Read More: श्रेया कालरा बनीं 'लॉकअप 2' की विजेता, राम कपूर और शिल्पा शिदें जैसे मजबूत प्रतियोगियों को पछाड़ा




