मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फ़ोर्स'बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। शुक्रवार 24 जनवरी को रिलीज हुई देशभक्ति से ओतप्रोत इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जैसा कि इसके तीन दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से पता चलता है। फिल्म 'स्काई फोर्स' 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर भारत के जवाबी हमले की कहानी है।

'स्काई फ़ोर्स' ने पहले दिन शुक्रवार को 15.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिर अगले दिन इस फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त इजाफा हुआ। शनिवार को फिल्म ने 26.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दो दिनों में इस फिल्म का कलेक्शन 41.60 करोड़ रुपये रहा।
अब इस फिल्म के पहले रविवार के आंकड़े सामने आ गए हैं। 26 जनवरी को फिल्म ने पिछले दो दिनों से ज्यादा कमाई की। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रविवार को 31.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। तीन दिनों में फिल्म का कुल कमाई 73.20 करोड़ की है।
अक्षय कुमार ने 2 अक्टूबर 2023 यानी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर 'स्काई फोर्स' की घोषणा की। यह फिल्म घोषणा के लगभग 15 महीने बाद रिलीज हुई। इस फिल्म को बनाने में मेकर्स ने काफी पैसे खर्च किए हैं। 'स्काई फोर्स' का बजट 160 करोड़ रुपये है। 'स्काई फ़ोर्स' ने तीन दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन आने वाले दिनों में अपनी लागत वसूल कर पाएगी, यह तो समय ही बताएगा।
Read More: Bigg Boss-19: फिनाले से पहले मालती चाहर का सपना टूटा, घर से हुईं बेघर, फैंस को लगा झटका




