हेल्थ/लाइफस्टाइल। गर्मी का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में लोग अपने सेहत का खास ख्याल रखते है। वहीं, इस मौसम में लोग अपने खाने की चीजों पर ज्यादा ध्यान देते है। हम आपको गर्मी में एक ऐसे सब्जी के बारे में बताएंगे जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ज्यादातर लोग तोरई खाना पसंद नहीं करते हैं. तोरई की सब्जी सभी को बोरिंग लगती है. लेकिन गर्मी के दिनों में तुरिया का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि तोरई एक ऐसी सब्जी है जिसमें कैलोरी कम होती है। साथ ही, यह फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। सबसे खास बात यह है कि तोरई शरीर को ठंडक पहुंचाता है और गर्मियों में इसका सेवन करने से स्वास्थ्य लाभ भी होता है।
गर्मी में तोरई के फायदे
- तोरई में कैलोरी कम होती है इसलिए गर्मियों के दौरान तुरईया का सेवन करने से आप तेजी से वजन कम कर सकते हैं क्योंकि इसमें फाइबर अधिक होता है जो आपको लंबे समय तक भरा हुआ रखता है।
- तोरई में फाइबर की मात्रा अधिक होती है इसलिए यह पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है. यह कब्ज जैसी समस्या से भी निजात दिलाता है। इसमें मौजूद एंजाइम पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं।
- तोरई का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है. तोरई खाने से ब्लड शुगर अचानक से नहीं बढ़ता और गिरता है। यह शरीर में प्राकृतिक रूप से इंसुलिन को बढ़ाता है।
- तोरई में कोलेस्ट्रॉल और फैट बहुत कम होता है इसलिए यह दिल के स्वास्थ्य के लिए भी सबसे अच्छा भोजन है। यह रक्तचाप को नियंत्रित करने और हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करता है।
तोरई पोटेशियम, सोडियम, कॉपर जैसे खनिजों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से गर्मियों में बढ़ी हुई एसिडिटी की समस्या दूर होती है और शरीर हाइड्रेटेड रहता है।
नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी बीमारी से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।




