img

हेल्थ/ लाइफ स्टाइल। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आई फ्लू के तेजी से बढ़ने का मामला सामने आया है। इसमें आंखों में सूजन, लालिमा और दर्द भी होता है। इसे मेडिकल भाषा में पिंक आई इंफेक्शन या कंजंक्टिवाइटिस भी कहा जाता है। इससे आंखों से लगातार पानी निकलता रहता है और आंखों में दर्द और सूजन होती है। यह संक्रमण कम से कम एक सप्ताह तक चलता है। अगर आप बढ़ते संक्रमण के प्रकोप से बचना चाहते हैं तो इस खबर में बताए हुए कुछ सावधानियां को फॉलो करना पड़ेगा।

आई फ्लू से बचने के बरते सावधानी -

  • अगर आपके आस-पास किसी को आंखों में संक्रमण है, तो उससे दूर रहें। क्योंकि इनके संपर्क में आने से आप भी शिकार बन सकते हैं। 
  • संक्रमित व्यक्ति के कपड़े और रूमाल से भी दूर रहें। अगर आप इसके प्रभाव में आ गए तो आप भी आई फ्लू का शिकार हो जाएंगे। यह एक संक्रामक रोग है.
  • धूप में बाहर जाने से बचें और अगर आपकी आँख लग जाए तो धूप का चश्मा इस्तेमाल करें। 
  • किसी भी चीज को छूने के बाद अपने हाथ जरूर धोएं। लगातार लोगों से दूरी बनाए रखें.

आई फ्लू से बचाएंगे ये घरेलू उपाय

  • आई फ्लू होने पर एक कटोरी में गर्म पानी लें और उसमें सूती रूमाल भिगोकर हिला लें इसके बाद आँखों की सिकाई करें। 
  • आप ठंडे पानी का शेक भी ले सकते हैं। इससे संक्रमण के लक्षण कम हो जाएंगे। इसके लिए आप एक कपड़े को ठंडे पानी में भिगोकर आंख पर लगाएं। आंख को जोर से न दबाएं. बर्फ को सीधे आंख पर न लगाएं। 
  • अरंडी के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो आंखों की सूजन को कम करते हैं। तो आप इस तेल को आंखों के आसपास लगाएं और फिर मसाज करें।

नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। आँखों में समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 
 


Read More: Vat Savitri Vrat: पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं आज रखेंगी व्रत, जानें वट सावित्री की पूजा का शुभ मुहूर्त