नई दिल्ली। मणिपुर हिंसा को लेकर संसद के दोनों में सोमवार को भी जमकर हंगामा हुआ। इसके चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष चर्चा को राजी है लेकिन विपक्ष दोनों सदनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान देने की बात पर अड़ा हुआ है।
वहीं राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने AAP सांसद संजय सिंह को पूरे सेशन के लिए सस्पेंड कर दिया है। वे राज्यसभा में मणिपुर मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे थे।
राज्यसभा में मणिपुर मुद्दे पर चर्चा को लेकर सभापति जगदीप धनखड़ और TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन के बीच बहस हो गई। धनखड़ ने कहा कि आप सभापति को चुनौती दे रहे हो। इसके बाद सदन में हंगामा होने लगा तो धनखड़ ने राज्यसभा की कार्यवाही को स्थगित कर दिया।
Read More: मध्य प्रदेश की धार भोजशाला मंदिर करार, हाई कोर्ट ने हिंदू पक्ष की मांग पर लगाई मुहर




