नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कृषि कानूनों को लेकर दिए अपने बयान पर माफी मांग ली है। कंगना ने कहा कि यदि मैंने अपने बयान से किसी को डिसअपॉइंट किया हो तो मैं अपने शब्द वापस लेती हूं। बता दें कि कंगना रनौत के इस बयान से भाजपा ने भी कि किनारा कर लिया था। भाजपा (BJP) के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने वीडियो जारी कर कहा था कि कंगना को 3 कृषि कानूनों पर बोलने का हक नहीं है।
क्या है पूरा मामला
हिमाचल में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए BJP सांसद कंगना रनौत ने 3 कृषि कानूनों को दोबारा लागू करने को कहा था। कंगना ने कहा कि किसानों के जो लॉ हैं, जो रोक दिए गए, वे वापस लाने चाहिए। किसानों को खुद इसकी डिमांड करनी चाहिए। हमारे किसानों की समृद्धि में ब्रेक न लगे।
हमारे किसान पिलर ऑफ स्ट्रेंथ (मजबूती के स्तंभ) हैं। वे खुद अपील करें कि हमारे तीनों कानूनों को लागू किया जाए। हमारे कुछ राज्यों ने इन कानूनों को लेकर आपत्ति जताई थी, उनसे हाथ जोड़ विनती करती हूं कि इन्हें वापस लाएं। बता दें कि नवंबर 2021 में केंद्र सरकार ने 14 महीने के किसान आंदोलन के बाद ये कानून वापस लिए थे।
बयान पर JDU ने जताई थी नाराजगी
भाजपा की के सहयोगी दल यूनाइटेड (JDU) ने भी BJP सांसद कंगना के बयान पर नाराजगी जताई थी। JDU नेता केसी त्यागी ने कहा था कि कंगना आखिर किसकी मदद कर रही हैं। आज हरियाणा में कई जगहों पर उनके खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। वह हमेशा लाइमलाइट में रहने के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रही हैं। ऐसे बयानों से BJP और NDA की छवि खराब होती है।
Read More: ICSE, ISC बोर्ड का रिजल्ट जारी, 10वीं में 98.18% तो 12वीं में 99% स्टूडेंट्स पास




