img

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सनी देओल गदर-2 ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। फिल्म ने पहले दिन 40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। पठान के बाद गदर-2 2023 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है।

शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई और ज्यादा बढ़ सकती है। गदर-2 के पहले दिन के लिए 2 लाख 74 हजार टिकट बिके थे। एडवांस बुकिंग के मामले में पठान के बाद यह दूसरी सबसे बड़ी बन गई थी। पहले से अनुमान लगाया जा रहा था कि फिल्म 30 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग लेगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने इससे भी ज्यादा 40 करोड़ की ओपनिंग ले ली है।

अगर सनी देओल की पिछली कुछ फिल्मों का रिकॉर्ड देखें तो 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'चुप' ने 3 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली थी, जबकि 9.75 करोड़ रुपए का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था।

इस हिसाब से गदर-2 का फर्स्ट डे कलेक्शन इससे तकरीबन 400% ज्यादा है। 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'पल-पल दिल के पास' ने 7.95 करोड़ रुपए का ओवरऑल कलेक्शन किया था।

2016 में रिलीज हुई एक और सीक्कल फिल्म 'घायल-वंस अगेन' ने 7.20 करोड़ की ओपनिंग ली थी। फिल्म का लाइफ टाइम कलेक्शन 35.7 करोड़ रुपए था। यह भी फिल्म फ्लॉप हो गई थी।


Read More: श्रेया कालरा बनीं 'लॉकअप 2' की विजेता, राम कपूर और शिल्पा शिदें जैसे मजबूत प्रतियोगियों को पछाड़ा