img

हैदराबाद। Allu Arjun Update News: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  अल्लू अर्जुन पर यह कार्रवाई संध्या थिएटर में पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ दौरान महिला की मौत के मामले में की गई है।

अल्लू अर्जुन पर आरोप है कि वह बिना बताए थिएटर में पहुंचे थे, जिस कारण वहां काफी भीड़ जमा हो गई। इस घटना के बाद अधिकारियों ने संध्या थिएटर के प्रबंधन, अल्लू अर्जुन और उनकी सुरक्षा टीम के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्हें स्क्रीनिंग में फिल्म टीम की उपस्थिति के संबंध में पहले से सूचना नहीं मिली थी।

महिला की मौत पर अल्लू अर्जुन और उनकी टीम ने शोक भी जताया था। साथ ही एक्टर ने मृतक रेवती के परिवार के प्रति संवेदना जताई और उनसे मुलाकात भी की। एक्टर ने 25 लाख रुपए की मदद करने का वादा भी किया था। अल्लू ने कहा था कि वे इस घटना से दुखी हैं। घायलों का इलाज भी अपने खर्च पर कराएंगे।

 


Read More: दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' ओटीटी से हटाई गई, दो दिन पहले ही जी5 पर रिलीज हुई थी