मुंबई। पोर्नोग्राफी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा घर के पर छापामारा है। इसके अलावा राज के दफ्तर पर छापेमारी की गई है।बताया जा रहा है कि ईडी ने राज कुंद्रा के आवास से कुछ डिजिटल दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं।
इसके अलावा मुंबई और उत्तर प्रदेश में करीब 15 जगहों की तलाशी ली जा रही है। इसके जरिए ED मोबाइल एप्लिकेशन और दूसरे माध्यमों से पोर्नोग्राफी के सर्कुलेशन का पता लगा रही है।
राज कुंद्रा पर आरोप हैं कि वो एप हॉटशॉट के जरिए पोर्न कंटेंट लोगों तक पहुंचाते हैं और इसका प्रोडक्शन भी करते हैं। इस एप के मालिक राज कुंद्रा हैं। उनकी ये एप पहले गूगल और एप्पल में उपलब्ध थी, हालांकि 2021 में उनके खिलाफ केस होने के बाद इसे हटा दिया गया था।
Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म




