टेक। आजकल हर चीज आपको ऑनलाइन उपलब्ध हो जाती है। इस दौर में लोग सोशल मीडिया पर अपना ज्यादा वक़्त गुजारते हैं. आजकल हर किसी के पास स्मार्टफोन उपलब्ध है। स्मार्टफोन लोगों की जरूरत बन गई है। सीधे शब्दों में कहें तो हमारा जीवन ही स्मार्टफोन से चल रहा है और स्मार्टफोन बैटरी से। यानी फोन की बैटरी चार्ज रहना बेहद जरूरी हो गया है, क्योंकि ऑनलाइन पेमेंट से लेकर टैक्सी बुक करने तक में हमें स्मार्टफोन की जरूरत होती है।
ऐसे में कई बार फोन की बैटरी कम होने पर हम एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, होटल, पब्लिक टॉयलेट, शॉपिंग सेंटर आदि में यूएसबी पोर्ट की मदद से फोन चार्ज कर लेते हैं। लेकिन यह काफी खतरनाक हो सकता है और आप जूस जैकिंग के भी शिकार हो सकते हैं। इससे बचने के लिए बाजार में कथित यूएसबी डाटा ब्लॉकर्स उपलब्ध हैं, जिन्हें "यूएसबी कंडोम" (USB CONDOM) कहा जाता है। आइये विस्तार से जानते हैं यूएसबी कंडोम (USB CONDOM) के बारे में...
यूएसबी कंडोम (USB CONDOM) क्या है ?
यूएसबी कंडोम (USB CONDOM) छोटे यूएसबी एडॉप्टर की तरह होते हैं, जो इनपुट और आउटपुट पोर्ट होते हैं। यह छोटा सा डिवाइस आपको जूस जैकिंग से बचा सकता है क्योंकि यह मोबाइल को पावर सप्लाई तो करता है लेकिन डाटा एक्सचेंज को पूरी तरह ब्लॉक कर देता है। यह इतना छोटा डिवाइस है कि आप इसे आसानी से अपने साथ कैरी कर सकते हैं। कीमत की बात करें तो इसकी अमेरिकी बाजार में कीमत 10 डॉलर यानी करीब 714 रुपये है। वहीं भारत में इसे 500 से 1,000 रुपये में ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।
यूएसबी कंडोम (USB CONDOM) जूस जैकिंग से बचाएगा
यूएसबी कंडोम (USB CONDOM) हमें जूस जैकिंग से बचाएगा। कई बार फोन की बैटरी कम होने की वजह से रेलवे स्टेशन, होटल या मेट्रो स्टेशन पर यूएसबी पोर्ट का इस्तेमाल करते है लेकिन इन पोर्ट का इस्तेमाल आपके फोन का डाटा चोरी करने के लिए किया जा सकता है। बता दें कि दुनियाभर में आज बड़े-बड़े हैकर सार्वजनिक केबल या यूएसबी पोर्ट में 'मालवेयर' लगाकर लोगों का गोपनीय डाटा चुरा रहे हैं। इसे जूस जैकिंग कहा जाता है। इससे बचने के लिए बाजार में कथित यूएसबी डाटा ब्लॉकर्स यानी यूएसबी कंडोम (USB CONDOM) का इस्तेमाल कर जूस जैकिंग से बच सकते हैं।
Read More: AC, TV और स्मार्टफोन के बढ़ने वाले हैं दाम, जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार




