गुप्तकाशी। उत्तराखंड के केदारनाथ यात्रा मार्ग पर मुख्य पड़ाव गौरीकुंड डाट पुलिया के समीप भारी भू-स्खलन से लापता हुए लोगों की तलाश में शनिवार को दूसरे दिन एसडीआरएफ टीमों ने अपना सर्च और रेस्क्यू आपरेशन तेज कर दिया है।
गुरुवार को हुए इस हादसे में एसडीआरएफ टीमों ने सर्चिंग के दौरान अगले दिन यानी शुक्रवार को खाई से 03 लोगों के शव बरामद किए गए थे, जिनकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

शनिवार सुबह से दोबारा एसडीआरएफ टीमों ने अन्य बचाव इकाइयों के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। हालांकि लगातार हो रही बरसात और चट्टान से रह रहकर गिर रहे बोल्डरों के कारण सर्च अभियान बार बार बाधित हो रहा है। इसके बावजूद संबंधित विभाग युद्धस्तर पर कार्य कर रहे हैं।

गौरतलब है कि गुरुवार आधी रात को मुख्य पड़ाव गौरीकुंड डाट पुलिया के पास हुए भू-स्खलन में लापता लोग 20 लोग लापता हो गए थे। सर्चिंग के दौरान 03 लोगों के शव बरामद किए गए थे, जिनकी शिनाख्त की जा रही है। अभी 17 लोगों की खोजबीन जारी है। इस घटना में लापता 14 लोग नेपाली मूल के हैं जबकि दो लोग उत्तर प्रदेश और चार लोग स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं।
Read More: Uttarakhand Board Result: 10वीं में अक्षत गोपाल, 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला मेंहदीरत्ता टॉपर




