img

मुंबई। मलयाली फिल्म इंडस्ट्री में महिला कलाकारों के शरीरिक शोषण का मामला लगातार गर्माता जा रहा है। मलयाली फिल्मों के मशहूर एक्टर और विधायक मुकेश एम. पर भी एक एक्ट्रेस ने शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। इस मामले में मुकेश एम के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हो चुका है।

बॉलीवुड के नामी सितारों अमिताभ बच्चन और अनिल कपूर के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने भी अब एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।  एक्ट्रेस ने बताया है कि उनके साथ पिता ने ही शारीरिक शोषण किया था। सालों तक चुप रहने के बाद अब एक्ट्रेस ने मामले पर आवाज उठाई है।

एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल X प्लेटफॉर्म (पहले ट्विटर) पर लिखा है, हमारी इंडस्ट्री से आ रहे मीटू के मामले अंदर से तोड़कर रख देने वाले हैं। उन महिलाओं को सलाम, जो अपनी बात पर डटी रहीं और जीतीं। दुष्कर्म के मामले रोकने के लिए हेमा कमेटी की जरुरत थी। लेकिन क्या इससे ये बंद होगा। अब्यूज करना, सेक्शुअल फेवर मांगना और महिलाओं से ये अपेक्षा करना की वो समझौता करेंगी, ये हर फील्ड में होता है। महिलाएं ही अकेले क्यों ये झेलें। पुरुषों के साथ भी ये होता है, लेकिन खामियाजा महिलाएं ही भुगतती हैं।

अपने ट्वीट में आगे एक्ट्रेस ने लिखा है, एक महिला और मां होने के नाते इस तरह की हिंसा न सिर्फ शरीर बल्कि आत्मा को झकझोर देती हैं। क्रूरता के ये मामले हमारे भरोसे, प्यार, ताकत और नींव को हिला देते हैं। कुछ लोग मुझसे पूछते हैं कि पिता द्वारा शोषण झेलने के बारे में ये सब कहने में इतनी देर क्यों लगा दी। मैं मानती हूं कि मुझे ये सब पहले कहना चाहिए था। लेकिन मेरे साथ जो हुआ वो किसी समझौते के लिए नहीं हुआ। मुझे उस व्यक्ति के हाथों शोषण मिला, जो मेरे गिरने पर मुझे सहारा देने वाले सबसे ताकतवर हाथ होने चाहिए थे।

 


Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म