img

मुंबई। इलियाना डिक्रूज बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनका फैन बेस बहुत बड़ा है। अपने काम के अलावा वह अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी जानी जाती हैं। अब उनकी एक पोस्ट ने सबका ध्यान खींचा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात का ऐलान किया है कि वह मां बनने वाली हैं।


कुछ दिनों पहले अफवाह थी कि इलियाना, कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन को डेट कर रही हैं। करण ने 'कॉफी विद करण सीजन 7' में इस पर कमेंट किया था। लेकिन इलियाना ने अब तक उनसे शादी नहीं की है। इसके बाद जब इलियाना ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया तो उनके फैंस हैरान रह गए।

Ileana D'Cruz doesn't want people to 'call her'; fan teases 'Can I call  you?' reacting to her latest scorching look | Hindi Movie News - Bollywood  - Times of India

इलियाना ने हाल ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली फोटो में बच्चे के कपड़े नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी फोटो में 'मामा' शब्द के साथ एक चेन नजर आ रही है। उन्होंने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- 'जल्द ही आ रहा है... मेरी नन्ही जान मैं तुमसे मिलने का इंतजार नहीं कर सकती।' लेकिन इस पोस्ट को शेयर करते हुए इलियाना ने अपने बच्चे के पिता की पहचान गुप्त रखी है।


इलियाना का ये पोस्ट वायरल हो गया है। फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि उनके गर्भ में पल रहे बच्चे का पिता कौन है। अब उनके पोस्ट पर कमेंट कर उनके फैंस, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के उनके दोस्त उन्हें बधाई दे रहे हैं।

 


Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म