हेल्थ/ लाइफस्टाइल डेस्क। Acidity Relief Tips: आजकल लोग घर के ज्यादा बाहर का खाना ज्यादा पंसद करते हैं। इस वजह से एसिडिटी और पेट में जलन की समस्या आम हो गई है। आज हम आप को कुछ ऐसे आसान से उपाय बताने जा रहे हैं जिससे आप की पेट जलन और एसिडिटी की समस्या तुरंत दूर हो जाएगी।
केला: एसिडिटी अगर काफी ज्यादा परेशान कर रही है तो आपको केला जरूर खाना चाहिए. क्योंकि केले में फाइबर होता है. और यह पेट की एसिडिटी को कम भी करता है. केले के अलावा, तरबूज खाने से भी राहत मिलता है.
बादाम: बादाम में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है. इससे एसिडिटी की दिक्कत कम होती है. बादाम एसिड कम करने में मदद करती है साथ ही सीने में होने वाली जलन भी कम हो जाती है. एसिडिटी कम होने पर बादाम खा सकते हैं यह काफी अच्छा होता है.
पुदीने के पत्ते: पेट की दिक्कत से परेशान हैं तो पुदीने के पत्तों का इस्तेमाल करना चाहिए. पुदीने के पत्ते एसिड रिफलक्स को कम करते हैं. साथ ही साथ पेट की ताजगी को भी बरकरार रखते हैं.
छाछ: एसिडिटी होने पर आप छाछ भी पी सकते हैं. छाछ पीने से एसिडिटी में राहत मिलती है. इससे पेट पर सूदिंग इफेक्ट्स साफ दिखते हैं. एक गिलास मसाला छाछ पिएं और फिर आप सादा छाछ में काली मिर्च और धनिया मिलाकर भी पी सकते हैं.
अदरक: एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर अदरक भी खा सकते हैं यह एसिडिटी में काफी फायदेमंद होता है. अदरक खाने से पाचन अच्छा होता है. डाइजेस्टिव जूस स्टिम्यूलेट होते हैं. एसिडिटी के कारण पेट में होने वाले दर्द को भी अदरक के जरिए ठीक किया जा सकता है.
पपीता: पपीता में नेचुरल एंजाइम पपाइन होता है जो पाचन के लिए काफी अच्छा होता है. पपीता खाने से पेट का पीएच अच्छा होता है. इससे एसिडिटी कम होती है और पेट में होने वाली दिक्कत से छुटकारा मिल जाता है.
(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




