img

टेक डेस्क। भारत के हर नागरिक के लिए आधार कार्ड जरुरी दस्तावेज बन गया है। आधार कार्ड का हर किसी के पास होना बहुत जरुरी है। पहचान पत्र के साथ-साथ आधार कार्ड जरुरी दस्तावेजों में शामिल है. ऐसे में आजकल आधार कार्ड से तेजी से फर्जीवाड़ा हो रहा है। 

बैंक फ्रॉड में या फिर कई अन्य जगहों पर आधार का गलत इस्तेमाल लोग करते हैं। ऐसे में आपको पता भी नहीं चलेगा है और आपका आधार कई जगहों पर इस्तेमाल भी हो सकता है। इसलिए अपने आधार क सुरक्षित रखने के लिए इस खबर में बताए हुए टिप्स का इस्तेमाल करें। यह खबर में हम आप को आधार को सुरक्षित रखने का तरीका बताएंगे। यूआईडीएआई ने आधार कार्ड को लॉक करने की सुविधा दी है। आइए हम आपको बताते हैं कि आप अपने आधार कार्ड को कैसे लॉक कर सकते हैं।

मोबाइल से अपना आधार कार्ड ऑनलाइन कैसे लॉक करें?

सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट https://uidai.gov.in पर जाएं.

अब ‘माय आधार’ के टैब पर क्लिक करें।
अब आधार सर्विसेज सेक्शन में ‘आधार लॉक/अनलॉक’ पर क्लिक करें।
अब ‘लॉक यूआईडी’ के विकल्प पर क्लिक करें।
अब अपना आधार नंबर, नाम और पिन कोड डालें।
इसके बाद ‘Send OTP’ पर क्लिक करें।
अब ओटीपी दर्ज करें. इसके बाद आपका आधार कार्ड लॉक हो जाएगा.

एसएमएस के जरिए आधार को कैसे लॉक करें?

आपको अपने आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर से 1947 पर एक मैसेज भेजना होगा।
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से GETOTP और अपने आधार नंबर के आखिरी 4 अंक लिखें और इसे 1947 पर भेजें।
अगर आपका आधार नंबर 123456789012 है तो आपको GETOTP 9012 लिखकर मैसेज भेजना होगा।
ओटीपी मिलने के बाद LOCKUID OTP के साथ आधार के आखिरी 4 अंक लिखकर मैसेज भेजना होगा।
अगर आपका आधार नंबर 123456789012 है और आपका ओटीपी नंबर 123456 है तो आपको LOCKUID 9012 123456 भेजना होगा।
इसके बाद आपका आधार कार्ड लॉक हो जाएगा।


Read More: AC, TV और स्मार्टफोन के बढ़ने वाले हैं दाम, जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार