img

देहरादून। उत्तराखंड की भर्ती परीक्षाओं हुई धांधली के विरोध मे शुक्रवार बेरोजगार युवा सड़क पर उतर आए। राजधानी देहरादून में आक्रोशित युवाओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  युवाओं ने कहा कि नकलरोधी कानून आने के बाद ही कोई भी भर्ती परीक्षा कराई जाए।


जिलाधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझाने पहुंचीं, लेकिन युवाओं ने एक न सुनी। इस बीच पुलिस द्वारा लाठीचार्ज शुरू करने से मामला और बढ़ गया। वहीं आक्रोशित युवाओं की भीड़ ने भी पुलिस पर पथराव किया।

इस बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया है। सीएम ने युवाओं को आश्वस्त किया कि उनके भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ नहीं किया जाएगा। कहा कि हमने घोटाला किया न दबाया है। उन्होंने युवाओं से किसी के बहकावे न आने की अपील की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि युवाओं के हितों की रक्षा करना सबसे पहला दायित्व है। नकल रोकने के लिए कानून बनाया जाएगा। घोटाले के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।


Read More: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, कई नदियां खतरे स्तर पहुंची,आपदा प्रबंधन एजेंसियां हाई अलर्ट पर