img

प्रयागराज। यूट्यूबर एल्विश यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने रेव पार्टी में ड्रग्स-सांप के जहर के इस्तेमाल के मामले में चार्जशीट रद्द करने की याचिका खारिज कर दी है। जस्टिस सौरभ श्रीवास्तव ने कहा- यादव के खिलाफ चार्जशीट और FIR में बयान हैं। ऐसे आरोपों की जांच मुकदमे के दौरान की जाएगी। एल्विश ने याचिका में FIR को चुनौती नहीं दी है।

आरोप है कि एल्विश रेव पार्टियों का आयोजन करते थे, जहां विदेशी नागरिक भी बुलाए जाते थे। लोगों को सांप का जहर और अन्य मादक पदार्थों का सेवन कराया जाता था। पुलिस ने इस मामले में अप्रैल, 2024 में 1200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें एल्विश का सपेरों से संबंध होने का दावा किया था।

चार्जशीट के खिलाफ एल्विश ने 29 अप्रैल को हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें कहा था- मेरे पास से कोई सांप या मादक पदार्थ बरामद नहीं हुआ है। मेरा अन्य आरोपियों से कोई संबंध नहीं है। इसलिए चार्जशीट रद्द की जाए। फुटेज में सांपों के साथ गिरफ्तार सपेरे, उनसे बरामद सांप और एल्विश यादव हैं।


Read More: लखनऊ के गोमती नगर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मजदूर दबे, एक की मौत