img

नई दिल्ली। महिला आरक्षण से जुड़ा संशोधन बिल शुक्रवार को लोकसभा से पास नहीं हो पाया। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) और उसकी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने कांग्रेस और विपक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। 

भाजपा (BJP) ने कांग्रेस और विपक्ष को महिला विरोधी बताया। शनिवार को भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी ने जबरदस्त पलटवार किया।

उन्होंने कहा ‘कल लोकसभा में जो हुआ वो लोकतंत्र की बहुत बड़ी जीत है। सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण के जरिए सत्ता में बने रहने की साजिश कर रही थी।’

प्रियंका गांधी ने कहा कि 'मैं बहुत खुश हूं कि लोकसभा में सीटें बढ़ाने के लिए लाया गया बिल गिर गया। सत्ता पक्ष हमें महिला विरोधी कहकर मसीहा नहीं बन सकता।'

कांग्रेस महासचिव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ​में मांग की है कि महिला आरक्षण बिल जो 2023 में सर्वसम्मति से पारित हुआ था, उसको लागू करिए।

 


Read More: PM मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर कर सकते हैं बात