img

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक महिला सिपाही की हत्या कर दी गई। उसका   शव हाईवे के किनारे झाड़ियों में मिला। महिला सिपाही का चेहरा जलाया गया था। वह सुबेहा थाने में तैनात थी और पिछले चार दिनों से लापता थी।

महिला सिपाही का नाम विमलेश पाल था। उसकी पचान वर्दी पर लगी नेमप्लेट से हुई। पुलिस के तुमाबिक सोमवार को महादेवा मंदिर में उसकी ड्यूटी लगी थी, लेकिन वह नहीं पहुंची। साथियों ने पता किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

बुधवार सुबह सबसे एक ग्रामीण ने शव को देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वर्दी पर लगी नेमप्लेट से शव की शिनाख्त की। मौके पर पहुंचे आईजी प्रवीण कुमार ने कहा- ऐसा लग रहा है कि मोटिव के साथ मर्डर किया गया है।


Read More: लखनऊ के गोमती नगर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मजदूर दबे, एक की मौत