नई दिल्ली। Vitamin K News: विटामिन से भरपूर आहार लेने से शरीर स्वस्थ रहता है। ऐसा ही एक महत्वपूर्ण विटामिन है विटामिन के (Vitamin K) । इसकी कमी से हड्डियां बहुत कमजोर हो जाती हैं। इसके अलावा कई और बीमारियां भी आप अपने चपेट में ले सकती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन खाद्य पदार्थों (foods) के बारे में जिनके डाइट में शामिल कर आप विटामिन K की कमी को पूरा कर सकते हैं……
ये खाद्य पदार्थों दूर करेंगे विटामिन K की कमी
1: हरी सब्जियां- विटामिन के आपको हरी पत्तेदार सब्जियों से मिलता है. आप खाने में साग, पालक, गोभी, ब्रोकली, बीन्स, बथुआ, मैथी और दूसरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल कर सकते हैं।
2: डेयरी प्रोडक्ट्स- विटामिन के से भरपूर खाद्य पदार्थों में डेयरी युक्त उत्पाद भी आते हैं. इसके लिए आप दूध, दही, पनीर, मक्खन जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं।
3: फल- विटामिन फलों में सबसे ज्यादा पाए जाते हैं. विटामिन के की कमी पूरी करने के लिए आप अनार, सेब, चुकंदर का सेवन कर सकते हैं।
4: मछली और अंडा- अंडा और मछली शरीर को कई विटामिन और मिनरल देते हैं. इनके सेवन से विटामिन के की कमी भी पूरी होती है. मछली, पोर्क और अंडे में विटामिन के भी पाया जाता है।
5: शलजम और चुकंदर- विटामिन के आपको शलजम और चुकंदर में भी मिलता है. शलजम आंखों और हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद है. शलजम और चुकंदर दोनों में विटामिन ए और विटामिन के पाया जाता है।
_________
विटामिन k की कमी से होने वाली समस्याएं
1-हृदय के काम में बाधा उत्पन्न होने लगती है।
2-हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और उससे संबंधित बीमारियां, जैसे ऑस्टियोपोरोसिस हो सकती है।
3-रक्त धमनियां सख्त हो जाती हैं और आंखों की समस्या भी हो सकती हैं।
4-दंत समस्या भी हो सकती हैं। ब्रश करते समय या इंजेक्शन लेते समय खून निकलने लगता है।
5-नाक से बार बार खून आते रहना भी विटामिन K की कमी होने के लक्षणों में से एक हो सकता है।
6-विटामिन के यह दांतों को जड़ से मजबूत भी बनाता है और टूटने या सड़ने से रोकता है।
7-पेशाब के दौरान खून विटामिन K की कमी के लक्षण हैं
(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद इसका सेवन करें।)
Read More: नौतपा में लापरवाही पड़ सकती है भारी, जानें इन 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें




