img

हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के विटामिन की जरुरत पड़ी है। ऐसा ही एक विटामिन है विटामिन-D (Vitamin-D) । हड्डियों को मजबूत रखने, इम्युनिटी पावर बढ़ाने के साथ Vitamin-D हमारे लिए कई कारणों से जरूरी है। ऐसे अनोखे विटामिन्स में से एक है, जिसे हमारा शरीर खुद बना सकता है। इसके लिए बस थोड़ी-सी धूप की जरूरत पड़ती है।

सर्दियों में दिन छोटे होते हैं, इसलिए धूप कम होती है। लोग ज्यादातर समय घर में बिताते हैं, जिससे विटामिन-D (Vitamin-D) की कमी हो जाती है। आइए जानते हैं इससे इससे निपटने के लिए क्या करना चाहिए

विटामिन-डी की कमी कैसे पूरी करें?

1- सर्दियों में भी जब भी मौका मिले, 20-30 मिनट के लिए धूप में बैठें। दोपहर की धूप (लगभग 10 बजे से 3 बजे के बीच) सबसे अच्छी मानी जाती है क्योंकि इस समय यूवी-बी किरणें सबसे ज्यादा एक्टिव होती हैं। कोशिश करें कि हाथ-पैर और चेहरा खुला रहे, ताकि त्वचा को पर्याप्त धूप मिल सके।

2- डाइट के जरिए भी सीमित मात्रा में विटामिन-डी लिया जा सकता है। फैटी फिश, अंडे की जर्दी, मशरूम और फोर्टिफाइड फूड्स विटामिन-डी बढ़ाने में मदद करते हैं।

3- अगर डाइट और धूप से विटामिन-डी सही मात्रा में नहीं मिल पा रहा है, तो डॉक्टर की सलाह पर विटामिन-डी के सप्लीमेंट्स ले सकते हैं।

विटामिन-डी की कमी से क्या होता है?

शरीर में विटामिन-डी की कमी से ऑस्टियोपोरोसिस,मांसपेशियों में दर्द और कमजोरी, इम्युनिटी के कमजोर होने जैसी सममस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा विटामिन-डी की कमी का असर मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है।

(नोट- यह खबर पाठकों को सिर्फ जागरूक करने के उद्देश्य से लिखी गई है। किसी भी चीज के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)


Read More: सर्दियों का सुपर फूड है तिल, हड्डियां रहेंगी मजबूत , ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा