img

- दूसरे नंबर पर रहे गोवा के सीएम प्रमोद सावंत

देहरादून । हाल ही में हुए सर्वे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को देश के सबसे हैंडसम मुख्यमंत्री का खिताब मिला है। युवा मुख्यमंत्री धामी धर्मांतरण जैसे कड़े कानून बनाकर चर्चा में बने हुए हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सरल और सौम्य छवि के लिए काफी लोकप्रिय हैं। लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और धर्मांतरण जैसे कड़े कानून लाना और नकल माफिया पर सख्त निर्णय लिया है। हाल ही में न्यूज़ एरीना ने यह सर्वे 4 मुख्यमंत्रियों के बीच करवाया था। इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी और गोवा के मुख्यमंत्री  प्रमोद सावंत के नाम शामिल थे.

मुख्यमंत्री धामी जहां 38 प्रतिशत वोटों के साथ पहले स्थान पर रहे वहीं गोवा मुख्यमंत्री  32 प्रतिशत वोटों के साथ दूसरे,आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी तीसरे और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान चौथे स्थान पर रहे.

हैंडसम मुख्यमंत्रियों के इस सर्वे में इन 4 मुख्यमंत्रियों के नाम शामिल करने से पहले भी जनता से राय ली गई थी, जिसमें 20 हजार के लगभग लोगों ने चार नामों का सुझाव दिया था. इसके बाद ट्विटर पर कराए गए इस सर्वे में 23 हजार से ज्यादा लोगों ने मुख्यमंत्री धामी के नाम पर मुहर लगाई. इससे पहले हुए एक अन्य चैनल में लोकप्रिय मुख्यमंत्री के सर्वे में भी उत्तराखंड के सीएम को 6वां स्थान मिला था।


Read More: Uttarakhand Board Result: 10वीं में अक्षत गोपाल, 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला मेंहदीरत्ता टॉपर