
देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां पर्यटकों को लेकर जा रहा एस हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें 7 लोग सवार थे। 5 यात्रियों की मौत हो गई, 2 गंभीर रूप से घायल हैं।
हादसा उत्तरकाशी के गंगनानी में भागीरथी नदी के पास हुआ। हेलिकॉप्टर गंगोत्री धाम जा रहा था। प्रशासन ने बताया- 4 पुरुष और 2 महिलाएं हेलिकॉप्टर में सवार थे। कैप्टन रॉबिन सिंह इसके पायलट थे।
हेलिकॉप्टर ने पर्यटकों को लेकर देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से उड़ान भरी थी। इन्हें खरसाली पर लैंड करना था। खरसाली से यात्रियों को गंगोत्री धाम जाना था। हेलिकॉप्टर में सवार यात्री मुंबई और आंध्र प्रदेश के बताए जा रहे हैं। इसमें चार मुंबई और दो आंध्र प्रदेश के थे। हेलिकॉप्टर प्राइवेट कंपनी एयरोट्रांस सर्विस का था।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हेलीकॉप्टर हादसे में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि हादसे की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
Read More: UPDATE NEWS: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा फिर से शुरू